रविवार, 19 अप्रैल 2015

कश्मीर: फोटो और हाय क्यूँ

48
क से कश्मीर
खाये पिये पत्थर
गैस के आँसू
news_1_5_2011_1
बेरोजगारी
ब्रांडेड जींस पैंट
कश्मीरी युवा
kashmir_beat_policemen_20100712
पाथर मार
इलहाम बचाव
काफिर फौजी
1375446283-kashmir-observes-alquds-day-amid-stone-pelting_2325971
दुन्या परेशाँ
दीन खतरनाक
शांति का नाम
21flag3
रक्त से सना
सड़क का पत्थर
हू अकबर
AVN_STONE_152333e
मारते हुये
भयभीत हैं हम
पत्थरसिर
 

रविवार, 12 अप्रैल 2015

भइया बिदेस

भइया गये परदेस
भउजी ने रख छोड़ी है उनकी
मैली बंडी अलमारी में एक।


नज़र भर टेर
मइया बबुना की लगाती रहती हैं टेक
बबुवा भरते हैं अब धीरे धीरे डेग।

 
भउजी काम धाम के बीच
रह रह आती हैं कोठरी खोल
अलमारी में गमकता है बलमुआ बिदेस। 

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015

गंगे! तव तीर

गंगे!
तव तीर
सूर्योदय साथ
सिमटा सारा आकाश
आजानुबाहु मैं पसार -


मैं ही ऋतु ऋत
मार्तंड मैं आदि सूक्त
परम पूत
शिव शिवा का पहला द्यूत
अर्यमा मीत
प्रथम प्रीत
जीवन शस्य
उमस
मैं विवश
दुर्धर्ष पर्जन्य
वत्सल सौजन्य  
तड़ित झंझा इन्द्रवज्रा
गैरिक प्रात संझा 
कोमल रागिनी छ्न्द
विहारिणी मधुर मन्द
सिहरन मैं शिशिर वातास
मैं बसंत का पहला प्रसाद।


गंगे!
भर नयन नीर
सब मैं
सब तू
तव तीर।